बड़ी खबर टीम एडवेंथ्रिल ने लद्दाख में फतह की मात्र १० दिन में दो ६००० मीटर ऊंची चोटियां, बनाया नया कीर्तिमान

360
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उत्तराखंड की जानी मानी एडवेंचर कम्युनिटी एडवेंथ्रिल की टीम ने लद्दाख में दो ६००० मीटर की चोटियां मात्र १० दिन में चढ़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया,एडवेंथ्रिल की सदस्य दृष्टि बिष्ट ऐसा कारनामा करने वाली देश की पहली महिला बन गई, दृष्टि बिष्ट ने पर्वतारोहण का प्रक्षिक्षण उत्तरकाशी स्तिथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से लिया है। दृष्टि ने पहले ९ जुलाई को मेन्टोक कांगड़ी जो की ६,२५० मीटर की चोटी है उसका सफल आरोहण किया उसके बाद कांग यात्से २ (६,२५० मीटर ) का भी सफल आरोहण १७ जुलाई को किया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ धामी के छह साल भ्रष्टाचार बेनिसाल: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

एडवेंथ्रिल के संस्थापक विजय प्रताप सिंह जो की कांग यात्से २ अभियान में टीम का हिस्सा भी थे ने बताया की मेन्टोक कांगड़ी का अभियान दृष्टि ने एक अन्य टीम के साथ मिलकर पूरा किया और दूसरा अभियान जो की कांग यात्से २ का था उसमे हम लोग सात लोगों की टीम ने अभियान को सफल बनाने में दृष्टि की सहायता की, इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल (सेवानिवृत) कर रहे थे, दल के डिप्टी टीम लीडर गणेश कटारा, और बैकअप सपोर्ट में विजय प्रताप सिंह एवं ऊरग्यान थे, टीम के अन्य सदस्य बबीता जोशी, अमित गौड़ा थे।

Also Read....  दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

विदित रहे इस से पहले एडवेंथ्रिल टीम उत्तराखंड एवं विश्व में कई अन्य पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक करके एडवेंचर को पिछले आठ वर्षों से प्रोतसाहित कर रही है

Also Read....  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री