प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण व प्रकृति की मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख किया जिसकी जिम्मेदारी हम सभी की है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी

276
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मुख्त अतिथि के रुप में पंहुच कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण व प्रकृति की मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख किया जिसकी जिम्मेदारी हम सभी की है मां के नाम एक वृक्ष लगाकर हम इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते है जिससे हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित रह सकती है । ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

विधानसभा अध्यक्ष ने देहरादून जनपद की कैंट विधानसभा के जीएमएस मण्डल के बूथ संख्या 69 पर पहुंचा स्थानीय क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 112 एपिसोड को देखा । पीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया जिसमें खादी ग्रामोद्योग के कारोबार, पेरिस ओलंपिक, सरकार के मानस अभियान, प्रोजेक्ट परी और इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड जैसे कई सारे मुद्दों पर बात की । देश के पीएम के तौर पर उनके लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह प्रसारण का दूसरा एपिसोड है, जो कि आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाता है.

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर , कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार , यासमीन आलम महानगर अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा ,रोहित , अनीस , सहजाद खान आदि लोग उपस्थित रहे ।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी