नैनीताल भवाली में खेल मैदान को लेकर अपर आयुक्त कुमाऊं-मंडल को सौपा ज्ञापन।

608
Voice of Uttarakhand

नैनीताल –  मंगलवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ नैनीताल व उत्तराखंड युवा एकता मंच भवाली के तत्वाधान मे भवाली खेल मैदान की 4 सूत्रीय मांगो को लेकर युवाओ ने अपर आयुक्त कुमाऊं-मंडल जीवन सिंह नागन्याल को सौंपा ज्ञापन। जिसमे नगर पालिका मैदान में वाहन पार्किंग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने, व्यवस्थित ढंग से क्रिकेट पिच निर्माण करने पूर्व की भांति दर्शक दीर्घा व मैदान मे पड़ी निर्माण सामग्री रेता, पत्थर हटाने की मांग मुख्य रही, अपर आयुक्त ने आश्वस्त किया की युवाओ की समस्याओ पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस दौरान बेरोजगार संघ अध्यक्ष पवन रावत युवा मंच अध्यक्ष कबीर शाह, उपाध्यक्ष राहुल रावत, सदस्य मनोज बोरा, प्रदीप आर्या , नितेंन्दर बिष्ट, अभिषेक कुमार, संजय बर्गली आदि मौजूद रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ