विधानसभा अध्यक्ष ने किया कोटद्वार स्थित राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।

261
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार –  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएमओ कोटद्वार बृजेश भारद्वाज को हॉस्पिटल में साफ सफाई के विशेष प्रबंध करने को कहा। उन्होंने सभी डॉक्टर्स को समय सीमा पर तैनात रहने और अधिक से अधिक लोगों को उपचार मिले ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर्स के लिए बन रहे आवासीय कालोनी के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया आवासीय परिसर का कार्य गुणवत्त पूर्ण व निश्चित समय सीमा में बनाने के आदेशित अधिकारियों को दिये ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

इस अवसर पर पार्षद कमल नेगी , जयदीप नौटियाल , नीरू बाला खंतवाल , आशा , रजनी बिष्ट , रजत भट्ट , रामेश्वरी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।