पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाले शराब माफिया सुनील गंजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

276
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश – दिनाँक 01-09-24 को इन्दिरा नगर क्षेत्र में योगेश डिमरी व उनके साथियो के साथ मारपीट की घटना घटित होने व योगेश डिमरी के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन होने की सूचना ऋषिकेश पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा योगेश डिमरी व उनके परिचितों से सम्पर्क कर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु तहरीर देने के लिए अवगत कराया गया था।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

उक्त संबंध में आज दिनांक: 02-09-24 की प्रात: वादी  संदीप भण्डारी पुत्र  दयाल सिंह भण्डारी निवासी: 14 बीघा, थाना मुनीकीरेती जनपद टिहरी गडवाल द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी कि सुनील गंजे द्वारा उनके साथ मार पीट कर बेस बाल के डण्डे से जानलेवा हमला किया गया, जिसमे योगेश डिमरी को गम्भीर चोटें आयी। लिखित तहरीर के आधार पर सुनील कुमार के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0ं: 556/24 धारा: 109 (1)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल घटना में शामिल अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह, निवासी: गली नं0 02 इन्द्रानगर, थाना ऋषिकेश देहरादून को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना की जा रही है। घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्त्ता प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की कुण्डलियां तैयार की जा रही हैं, जल्द ही सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री