कार्यालय के एसी कक्ष में बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्र भ्रमण कर पता चलेगी समस्याएं।- डीएम

278
Voice of Uttarakhand

– दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की कवायद शुरू, जिलाधिकारी करेंगे बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग।

– कार्यालय के एसी कक्ष में बैठक कर नही बल्कि, क्षेत्रों में पंहुचकर पता चलेगी समस्या। मौके पर जाकर क्षेत्रवासियों की समस्या सुने अधिकारी, तथा समाधान की दिशा में उठाये प्रभावी कदमः- जिलाधिकारी

– मुख्य विकास अधिकारी को ग्राम भ्रमण कार्यक्रम (बहुउद्देशीय शिविर) आयेाजित करने के निर्देश।

– शासकीय योजनाओ के लाभ से कोई भी वंचित न रहे, अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः जिलाधिकारी।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

– जिलाधिकारी ने जनपद में वृहदस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने के दिए निर्देश।

– सरकार जनता के द्वार की तर्ज पर मौके पर किया जाएगा जनमानस की समस्या का समाधान।

– एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं

– स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

– अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ दायित्व निभाएं विभागीय अधिकारीः जिलाधिकारी

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून  – ‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर आयोजित किए जाएंगे बहुउद्देशीय शिविर’’* यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कही।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष से बाहर निकले एवं क्षेत्र भ्रमण कर समस्या देखें, धरातल पर जनमानस की समस्या का समाधान करने हेतु प्रभावी कार्य करें।
शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग