हल्द्वानी के करन महाजन को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

333
Voice of Uttarakhand

– कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

हल्द्वानी –  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह देहरादून में आयोजित किया गया ।

इस प्रतिष्ठित आइकन अवार्ड में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज द्वारा भरत कुकरेती जी, फ़िल्मस्टार हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी , लेखक गोपाल दत्त, आरटी रियल्टर्स और स्टोनेवाला के एमडी करन महाजन सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड्स 2024 के तहत “उत्कृष्ट उद्योग निर्माण” में अपना योगदान देने हेतु कुमाऊँ में सबसे तेजी से बढ़ती निर्माण कंपनी आरटी रियलटर्स के करन महाजन को माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने देहरादून में “ उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड” से सम्मानित किया ।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

करन महाजन ने अपनी 7 वर्षों की कड़ी मेहनत से कंपनी को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। आरटी रियलटर्स ने हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट निर्माण कार्यों के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है।

करन महाजन द्वारा “स्टोन वाला” नाम से एक टाइल शोरूम भी संचालित किया जाता है ,जोकि हिन्दवेयर इटेलियन कलेक्शन टाइल्स, ग्रेनाइट,सैनेटरी प्रोड़क्स और मार्बल बिक्री में स्पेशलाइज्ड़ है |

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

करन महाजन की यह सफलतम कहानी उत्तराखंड के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाती है कि यदि दृष्टिकोण स्पष्ट हो, मेहनत करने की लगन हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।