व्यवस्था 1500 नई लाइट एक ही दिन में क्रय की, रिपेयर हेतु गई 2800 लाइट का स्टॉक तुरंत मांगा। – डीएम/प्रशासक सविन बंसल

250
Voice of Uttarakhand

– जनमानस को नही रख सकते अंधेरे में, अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करें हमारी 35 टीम, नही होगी लाईट/ उपकरण की कमीः डीएम

– 1500 नई स्ट्रीट लाइट की गई एक दिन में क्रय

– रिपेयर के लिए गई 2800 लाइट का स्टॉक तुरंत उपलब्ध कराने के ईईएसएल को निर्देश

– स्ट्रीट लाइट मरम्मत को चार जोन में बांटा शहर, 4 नोडल अधिकारी किए नामित।

– प्रतिदिन 400 लाइट ठीक करने का दिया लक्ष्य, प्रत्येक सप्ताह डीएम करेंगे 400 बैकलॉग की मॉनिटरिंग।

-प्रतिदिन प्रातरू 08 बजे नगर निगम परिसर से उपकरण सहित रवानगी करेंगी टीमें, एक्शन नगर निगम की है जिम्मेदारी

– डीएम का सख्त संदेश प्रदर्शन के आधार पर ही होगा ईईएसएल कम्पनी के आगे का भविष्य तय।

Also Read....  16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026

– नाईट पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में भ्रमण कर देखेंगी स्ट्रीट लाईटों के जलने की स्थिति

– लाईट मरम्मत के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारी को देनी होगी सत्यापन आख्या।

– चेतावनीः 48 घंटे अन्तर्गत खराब स्ट्रीट लाईट को मरम्मत कर उपलब्ध न कराने पर फर्म पर होगी नियमित अर्थदंड की कार्यवाही

देहरादून –  जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अभियान चलाकर लाईट ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एक ही दिन में क्रय की गई 1500 नई लाईट। जिलाधिकारी ने ईईएसएल के अधिकारियों को रिपेयर के लिए गई 2800 लाईट तुरंत उपलब्ध कराने तथा खराब लाईटों को 48 घंटे में उपलब्ध कराने के संख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने टीमों को 400 स्ट्रीटलाईट प्रतिदिन ठीक करने का दिया लक्ष्य है, जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक सप्ताह स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्यों की मॉनिटिरिंग करेंगे। जिलाधिकारी ने शहर को 04 जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए।

Also Read....  पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन नगर निगम परिसर से वार्ड के लिए लाईट ठीक करने हेतु निकलने वाली टीमों के साथ ही सैक्टर ऑफिसर की भी उपस्थिति दर्ज की जाए। जिलाधिकारी ने लाईट जल रहीं हैं या नहीं जांचने के लिए नाइट पेट्रोलिंग टीमों को भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कंपनी प्रतिदिन कम से कम 300 लाईट मरम्मत कर उपलब्ध कराएं, कम्पनी के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे के कार्यों पर विचार किया जायेगा। बताया गया की सर्वे के अनुसार लगभग 4 हजार लाईट खराब हैं, जिनमें से शिकायत 1 हजार की प्राप्त हुईं हैं। जिलाधिकारी ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर लाईट ठीक करवाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि लाइट एवं उपकरण की कमी नहीं होने दी जाएगी।
निर्देशित किया कि रिपेयर टीमों द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 सौ खराब लाईट को बदला जाएगा, कम्पनी को निर्देशित किया कि खराब लाईटों को 48 घंटे के भीतर मरम्मत कर नगर निगम को उपलब्ध कराना होगा।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, यूसीएन गौरव भसीन, सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।

Also Read....  विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव