जी.आर.डी के पांच छात्र/छात्राओं को मिलेंगे उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षान्त समारोह में मेडल !

217

देहरादून –  राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून के पांच छात्र छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट में झण्डे गाड़ दिए है ! जिन्हे उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षान्त समारोह में मेरिट मैडल मिलेंगे !

बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की शिवानी नेगी ने पुरे उत्तराखंड को टॉप किया है उन्हें सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मैडल मिलेगा ! साथ ही भाव्या गुप्ता को ऍम.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में गोल्ड मेडल, आरती कुमारी पांडेय को ऍम.फार्मा (फार्मासुटीक्स) में गोल्ड मेडल, ऊर्वशी गर्ग को ऍम.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में सिल्वर मैडल एवं अयुश कश्यप को बी.टेक इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में ब्रोंज मैडल हेतु चयनित किया गया है ! आज उपरोक्त छात्र-छात्राओं को संस्थान में सम्मानित किया गया !

Also Read....  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

संस्थान के वाईस चेयरमैन श्रीं इंदरजीत सिंह ने पांच मेडल मिलने पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद किया एवं आगे और मैडल आने की शुभ कामनाये दी ! उन्होंने संस्थान की और से मेधावी छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं देने का वायदा किया !

Also Read....  फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी में मेरिट लिस्ट में आये सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया है एवं उनकी सफलता का श्रेय उनकी एवं उनके शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं लगन को दिया ! भाव्या गुप्ता ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर खुशी जाहीर की एवं कहा कि लग्न एवं मेहनत से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है !

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

शिवानी नेगी ने पुरे उत्तराखंड को टॉप करने पर विशेष खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओ को निखारने का मौका देकर जी आर. डी. संस्थान ने अति विसिष्ट कार्य किया है !

LEAVE A REPLY