ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में की भेंट, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की दी शुभकामनाएं

232
Voice of Uttarakhand

लखनऊ: इगास बग्वाल के शुभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भविष्य के विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता उत्तराखंड (विशेष तौर पर कोटद्वार) और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से भी हुई।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

लखनऊ में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव हमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सहेजने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनका नेतृत्व न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को संजोए और उसे दुनिया भर में सम्मानित करें। उनके दृष्टिकोण ने हमें यह समझने का अवसर दिया है कि सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं हमारी अस्मिता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा