कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया 14 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

251
Voice of Uttarakhand

– डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून –  14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आवास विकास प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये इस मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक रूप देने के लिए इस बार धारी देवी मन्दिर से कमलेश्वर मन्दिर तक जल कलश यात्रा निकल रही है। भगवान कमलेश्वर को अलकनंदा नदी का पवित्र जल चढ़ाया जाएगा। साथ ही हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर मन्दिर में खड़ दिया अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी  नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।