दून में आयोजित हुआ कारीगर मीट 2024, 20 से अधिक कारीगर सम्मानित

338
Voice of Uttarakhand

देहरादून:  डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड ने देहरादून में कारीगर मीट 2024 का आयोजन किया, जिसमें कारीगरों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारीगरों के महत्व को उजागर करना और उनके साथ कंपनी के रिश्ते को और मजबूत करना था। इस अवसर पर 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें से 20 से अधिक कारीगरों को उनकी उत्कृष्ट कारीगरी और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव वासन और लोकेश ओहरी उपस्थित रहे।

सम्मानित कारीगरों में शादाब (सिविल कॉन्ट्रैक्टर), साजिद (कारपेंटर), वसीम (ग्लास वर्कर), गणेश पंडित (टाइल इंस्टॉलर), पवन (मार्बल वेंडर), विजय लाल (फैब्रिकेटर), रवि यादव (कारपेंटर), दिलशाद अहमद (सोफा मेकर), शाकिर (पेंटर), ननकू (फॉल्स सीलिंग वर्कर), नदीस (प्लंबर), फर्मान (इलेक्ट्रीशियन), शाहवाज (प्लंबर), बिलाल (टाइल इंस्टॉलर), अनिल (टाइल इंस्टॉलर और वेंडर), तारीक (अपहोल्स्ट्री वर्कर), अमित (सिविल कॉन्ट्रैक्टर), अतीक (सिविल कॉन्ट्रैक्टर) और सतीश (टाइल वेंडर) शामिल थे।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ शुभम चौधरी ने कहा, “हमारे ग्राहक हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनकी सेवा करना और उन्हें खुश रखना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जो पैसा हम किसी भी सर्विस के लिए चार्ज करते हैं, उसके बदले हम पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम डिलीवर करते हैं। ऐसा करने के लिए, हमारी टीम ग्राहकों की सोच और दृष्टिकोण को अच्छे से समझती है। हमारे कारीगर हमारी रीढ़ हैं, और हम उनके सहयोग का सम्मान करते हैं। इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

गौरव वासन ने कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत के बलबूते आज जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा, “अगर आप अपने काम से प्यार करते हैं और इसे लगातार करते रहेंगे, तो जल्द ही आप एक बड़ा बदलाव देखेंगे।”

सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार लोकेश ओहरी ने कहा, “कारीगर हमारे समाज को जोड़े रखने और इसे खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड कारीगरों को पहचान दिलाने का बेहतरीन कार्य कर रही है। चाहे वह पेंटर हो, कारपेंटर हो, प्लंबर हो, या कोई और, हर कुशल कारीगर को सम्मान मिलना चाहिए। कारीगरी का हमारे देश में एक गौरवशाली इतिहास है, और इसे आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान और कौशल बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।”

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड एक प्रमुख आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिजाइन कंपनी है, जो घर निर्माण, 3डी लेआउट्स, और रेनोवेशन सेवाओं के साथ-साथ व्यापक कंसल्टेंसी प्रदान करती है। कंपनी ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल कारीगरों को सम्मानित किया बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी दर्शाई।

कार्यक्रम का आयोजन आउटलुक प्रोडक्शन की टीम ने सफलता पूर्वक किया।