केदारनाथ क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक आशा नोटियाल ने विधानसभा सभा अध्यक्ष से भेंट।

363
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने  आशा नौटियाल को उनके उपचुनाव में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

विधानसभा अध्यक्ष ने  नौटियाल को उनके नेतृत्व और समर्पण के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह अपने कार्यकाल में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगी और अपने क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु  खण्डूडी भूषण ने आगे कहा कि यह न केवल  नौटियाल की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तराखंड विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व की मजबूती का प्रतीक भी है। उन्होंने विधानसभा सदन में महिलाओं के बढ़ते हुए योगदान पर खुशी व्यक्त की और इसे मातृशक्ति की जीत बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह समय महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व की स्वीकार्यता का है, और  नौटियाल का निर्वाचन इसे साबित करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  नौटियाल अपनी ताकत, समझदारी और नेतृत्व क्षमता से अपने क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर भाजपा के रुद्रप्रयाग जिले के जिला अध्यक्ष महावीर पंवार भी उपस्थित रहे।