महीनों से न्याय को भटक रही महिला को डीएम सविन बंसल ने दिलाया न्याय,

287
Voice of Uttarakhand

प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का नाम खतौनी में अंकित करवाया

मार्च 2024 से पति की मृत्यु के बाद न्याय को भटक रही थी महिला

देहरादून – जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम
न्याय को भटक रही महिला को मिला न्याय, 2 दिसम्बर को आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई में आई थी महिला. पति की मृत्यु के बाद अभिलेखों में नाम दर्ज कराने को भटक रही थी महिला. जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में मामला आते ही उसी दिन किया गया था समस्या का निस्तारण.

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

महिला ने नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाने के कार्यवाही पर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पिछली जनसुनवाई में आई महिला प्रतिक्षा चौहान, पति की मृत्यु के बाद अपना नाम विरासतन दर्ज कराने हेतु कई महीनों से परेशान थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उनका नाम विरासतन में दर्ज करने के निर्देश दिए थे, उसी दिन उनका नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाया गया था।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त