दून सिल्क ब्रांड की जानकारी से पभावित गुजरात से देहरादून पहुंचे 50 सदस्य पैक्स समिति का दल

315
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  गुजरात राज्य के मोडासा जनपद का एक 50 सदस्यीय दल “भारतीय अनेकता में एकता ” के बैनर तले देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक यात्रा पर आया था, जिसका नेतृत्व श्री अरुण भाई पटेल कर रहे थे, जो कि प्रतिष्ठित सहकारी संस्था सहकारी बन्धु और क्लाउड स्पेस डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक भी है, द्वारा किया गया, अरुण भाई पटेल ए आई बेस्ड क्लाउड स्पेस डेटा सेंटर को संचालित करने के साथ प्रत्येक वर्ष भारत के अलग अलग राज्यों में 50 लोगों के समूह को भारतीय अनेकता में एकता के बैनर तले भ्रमण कराया जाता है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

गत दिवस राज्य भ्रमण पर देहरादून पहुंचने यात्रा के समन्वयक श्री पटेल द्वारा अपर निबंधक सहकारिता एवं प्रबंध निदेशक श्री आनंद शुक्ला जी से संपर्क कर राज्य में सहकारिता के मॉडल पर वार्ता करने एवं सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के संबंध में दल से वार्ता हेतु संपर्क किया गया एवं ब्रांड दून सिल्क के बारे में जानने की इच्छा प्रकट की गयी।
अरुण भाई पटेल द्वारा बताया गया पिछले वर्ष जब उत्तराखंड से 13 सदस्य किसानों का दल गुजरात पहुंचा था तो उनके दून सिल्क ब्रांड की चर्चा की गई थी
दून सिल्क की ब्रांड प्रमोटर श्रीमती गीतांजली नेगी ने भ्रमण दल को उत्तराखंड राज्य के रेशम ब्रांड दून सिल्क के उत्पाद स्मृति के रूप में भ्रमण दल को भेट किए गए एवं भ्रमण दल को ब्रांड दून सिल्क एवं पूर्ण मुख्य श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया गया
इस अवसर पर श्री सतीश राणा श्री अनिल चौहान और सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत