राठ जन विकास समिति का 24 वा स्थापना दिवस संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा।

386

देहरादून –  आज कारगी चौक में महासचिव पुरूषोतम ममगाईं के कार्यालय में समिति की कौर ग्रुप की बैठक में राठ के लाल बीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के जन्म दिवस पर हर वर्ष आयोजित होने वाले राठ जन विकास समिति के स्थापना दिवस की अंतिम तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रबंध समिति के निर्णय अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Also Read....  बड़ी खबर कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

स्थापन दिवस पर समिति द्वारा राठ क्षेत्रों के 12 मेधावी छात्र /छात्रायें तथा दो निर्धन परिवार ( एक सामान्य तथा एक अनु० जाति) की छात्राओं को रू० 5000/- प्रति को छात्रवृति दी जाएगी।

Also Read....  फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम सविन बंसल ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान / होनहार राठ क्षेत्र के बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा/

साथ ही समिति की लोकप्रिय पत्रिका “राठ वयार स्मारिका-1024 “ का विमोचन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह में होगा ।

Also Read....  महिला आयोग आपके द्वार' अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत

बैठक ने अध्यक्ष  मेहरबान सिंह गुसाईं, महासचिव  पुरूषोतम ममगाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  कुलानंद घनशाला,  अशोक रावत, कप्तान डी एस रावत,  जसपाल गुसाईं,  महेश खानकारियल,  तारेश्वरी भंडारी, श्रीमती सरिता पंत,  रामप्रकाश खानकारियल,  राकेश खानकारियल,  डी एस रावत आदि उपस्थित थे

 

LEAVE A REPLY