होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्च किया नया 2025 यूनिकॉर्न ‘Be A Wing Rider’

424
Voice of Uttarakhand

देहरादून : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई यूनिकॉर्न लॉन्च की है, जो OBD2B मानकों के अनुरूप है। यह बाइक परफॉर्मेंस और भरोसे का एक सदाबहार प्रतीक है। इसे आज के तरक्‍की पसंद राइडर्स की मांगों को पूरा करने के लिए अब हाई-टेक फीचर्स से लैस किया गया है। 2025 होंडा यूनिकॉर्न की कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,19,481 रुपये रखी गई है।

नई यूनिकॉर्न को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “होंडा यूनिकॉर्न हमेशा से भारत के प्रीमियम यात्री वर्ग में अग्रणी रही है। पिछले कुछ वर्षों में, इसने लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है और यह गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आराम का पर्याय बन चुकी है। नए 2025 मॉडल के लॉन्च के साथ, हम इसकी विरासत को और मजबूत कर रहे हैं। नए फीचर्स और अपडेट्स यूनिकॉर्न के आकर्षण को नई पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।”

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

लॉन्च पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा, “2025 यूनिकॉर्न में होंडा की प्रमाणित इंजीनियरिंग को एडवांस फीचर्स, व्यावहारिकता और OBD2B मानकों के अनुरूप अपडेटेड इंजन जैसी कई खास खूबियों के साथ जोड़ा गया है। ये प्रगति हमारे ग्राहकों को बेजोड़ वैल्यू प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है। नया यूनिकॉर्न प्रीमियम यात्री वर्ग में एक बेंचमार्क स्थापित करता है। हमें विश्वास है कि यह समझदार राइडर्स के लिए पसंदीदा विकल्प बना रहेगा।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

नया यूनिकॉर्न: एडवांस फीचर्स और कुशल इंजन
होंडा यूनिकॉर्न दो दशकों से भारतीय दोपहिया वाहन बाज़ार में एक विश्वसनीय नाम रहा है। शानदार डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और बेजोड़ टिकाऊपन के संयोजन के साथ, यह लाखों राइडर्स की पहली पसंद रही है। 2025 मॉडल इस विरासत को आगे बढ़ाता है, जो नवीनतम उत्सर्जन मानकों का पालन करते हुए स्टाइल, आराम और तकनीक का मिश्रण पेश करता है।

आगे की तरफ, इसमें क्रोम एम्बेलिशमेंट के साथ एक नया ऑल-एलईडी हेडलैंप दिया गया है और यह अपने सरल और बेहतर डिज़ाइन के साथ आता है। नया यूनिकॉर्न तीन रंगो – पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और रेडिएंट रेड मेटैलिक के साथ एक ही वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें एक नया पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो गियर पोजिशन इंडिकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, इको इंडिकेटर आदि सहित कई जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, इसमें चलते-फिरते स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

नई होंडा यूनिकॉर्न में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो अब आगामी सरकारी नियमों को पूरा करने के लिए OBD2B कॉम्‍प्‍लाएंट है। यह मोटर 7500 RPM पर 9.7 kW की पावर और 5250 RPM पर 14.58 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।