डाक विभाग ने महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड पर विशेष आवरण कवर जारी किया।

323
Voice of Uttarakhand

– भारतीय डाक सेवा ने कोटद्वार की हेड हेरिटेज एकडेमी में विशेष आवरण कवर जारी।

देहरादून । भारतीय डाक सेवा ने भारत – पाक 1965 युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड, महावीर चक्र और हेड हेरिटेज एकडेमी के उत्तम प्रदर्शन की सराहना में एक विशेष आवरण कवर जारी किया।

इस प्रस्तुति एवं विशेष आवरण का अनावरण महंत विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड की पलटन के जनरल एस. एस. एहलावत रहे। इस मौके पर जनरल एम. एल. असवाल, अध्यक्ष U.S.E.L. उत्तराखंड एवं भारतीय डाक सेवा के प्रतिनिधि दीपक शर्मा, अधीक्षक, डाक घर पौड़ी डिवीज़न व अन्य अतिथि एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे। डाक टिकट का अनावरण कोटद्वार में पहली बार किसी व्यक्ति विशेष एवं विद्यालय के नाम जारी हुआ है।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के नेतृत्व में उनकी पल्टन 3 जाट 1965 के भारत पाक युद्ध में अकेली पल्टन थी जो की लगभग 500 जवानो के साथ पाकिस्तान में घुसकर लाहौर तक पहुंच गए थी। इस गुथमगुथा लड़ाई के दौरान ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के प्रतिनिधित्व में लगभग 500 जवानो ने 1200 से अधिक पाकिस्तानी सैनिको को नेस्तोनाबूत किया एवं बंदी बनाया। ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के मोर्चे पैर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री ने पहली बार जय जवान -जय किसान का नारा दिया था।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने “रिपिल्स ऑफ़ गंगा ” पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में हेड हेरिटेज एकडेमी के छात्र एवं छात्राओं ने डॉ. रूपमाला सिंह, प्रधानाचार्य के निर्देशन में माता गंगा से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाया । प्रस्तुति में नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने का सन्देश दिया गया । हेड हेरिटेज एकडेमी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल का एक प्रमुख सी.बी.एस.ई. आवासीय विद्यालय है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास