युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना

283

देहरादून –  स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया।

Also Read....  मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश

राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है।

Also Read....  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, एसके जयराज, अजय अग्रवाल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY