जिलाधिकारी के प्रयास से काबुल हॉउस सतह पार्किंग अपने स्वरुप में तेजी से विकसित हो रहा हैं।

766
Voice of Uttarakhand

अपने दैनिक कार्य को लेकर शहर में आवागमन करने वोले जनमानस को जल्द मिल रही हैं वाहन की पार्किंग समस्या से निजात।

वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग को लेकर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी।

डीएम देहरादून का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम।

वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सम्पादित हो रही हैं निर्माण कार्य जल्द मिलेगी सुविधा।

देहरादून – शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। काबुल हाउस सतह पार्किंग अपने स्वरूप में विकसित हो रही है जनमानस को जल्द मिलने जा रही है पार्किंग सुविधा।
जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किये जा सकेंगे। करीब 99.35 लाख की लागत से सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग विकसित हो रही हैं, रेखीय विभाग युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।