डीएम के प्रयासों से जनपद में सुधरती स्वास्थ्य सेवाएँ, 3 नई एम्बुलेंस मिली

768
Voice of Uttarakhand

प्रेमनगर चिकित्सालय में चाइल्ड आईसीयू रैम्प,पानी टंकी मरम्मत, गार्ड्स रूम, कैन्टीन, निर्माण विद्युत संयोजन कार्य गतिमान.

जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक भवन के टेंडर जारी, जल्द धरातल दिखेगा ब्लड बैंक,

 

देहरादून  –  जिलाधिकारी सविन बसंल जनपद स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. जिलाधिकारी के प्रयासों से जंहा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक कार्य अब टेंडर जारी हो गए हैं.

चिकित्सालयों को 3 नयी एम्बुलेंस मिल गई हैं, जिनमें नारी निकेतन, एसएसएनसीयू, उप जिला चिकित्सालय के लिए म 3 नयी एम्बुलेंस मिल गई हैं.

उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश अब आईसीयू संचालित हो गया है, जो लंबे समय निष्क्रिय था.

जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ की व्यवस्था, दवाई काउन्टर बढ़ाए, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु मिल रहा भोजन, तथा दवाई काउन्टर बढ़ाने के निर्देश दिए.

प्रेमनगर चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ०टी० के संचालन हेतु 02 ओ०टी० लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से कय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम, पानी की टंकी मरम्मत, चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन निर्माण, आईसीयू में रैम्प निर्माण कार्य गतिमान, 15 दिन में पूर्ण हो जाएंगे कार्य.