मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफल

789
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। बाबा सिद्धबली जी के आशीर्वाद और डॉक्टरों के प्रयासों से श्री खण्डूड़ी जी अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

सभी उत्तराखंड वासियों की ओर से मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।