कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने विभिन्न वार्डों में किया ” जन संवाद “।

216
Voice of Uttarakhand

देहरादून – आज देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने कई बैठकों कर कांग्रेस के लिये जनता से समर्थन की अपील करी। आज उन्होंने ने क्षेत्रीय नेताओं के साथ वार्ड – 80 रेस्ट कैम्प, वार्ड – 34 गोविंदगढ़, वार्ड 43 – पटेल नगर पश्चिम, वार्ड 20 – रेस कोर्स दक्षिण में आम जन से विभिन्न कार्यक्रमों में जन-संवाद किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

वार्ड – 34 गोविंदगढ़ में आयोजित ” सिख – पंजाबी संवाद ” कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि कांग्रेस इस देश के सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस बार नगर निगम में कांग्रेस के मेयर और पार्षद प्रत्याशीयों के सहयोग से देहरादून में परिवर्तन से ही विकास संभव होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा । देहरादून में 1537 करोड़ के स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार से लेकर 15 साल में नगर निगम देहरादून की हर मोर्चे पर विफलता को लेकर देहरादून की जनता त्रस्त है अतः जनता के मुद्दों पर इस बार जनता कांग्रेस के मेयर व पार्षदों को चुनने जा रही है !

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

गुरदीप सिंह सप्पल व अन्य नेताओं ने गोविंदगढ़ व पटेल नगर के गुरुद्वारों में माथा टेक कर आशीर्वाद मांगा। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवक्ता अभिनव थापर, अमरजीत सिंह, पार्षद प्रत्याशीगण अमृता कौशल, अर्चना कपूर, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह जोगी, मदन लाल, पूर्व पार्षदगण चरणजीत कौशल, सुभाष इस्सर, अनूप कपूर, नरेंद्र कुकरेजा, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी व अन्य ने भाग लिया।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा