पूर्व सैनिकों की पहल अतुल्य गंगा द्वारा महाकुंभ 2025 के उपलक्ष्य में साइक्लोथॉन का आयोजन

758
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी – महाकुंभ 2025 के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापित संगठन ‘अतुल्य गंगा’ ने एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। साइक्लोथॉन को 20 जनवरी 2025 को नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया द्वारा उत्तरकाशी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइक्लोथॉन 31 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से दस सदस्यीय साइकिल टीम 20 जनवरी 2025 से बारह दिनों में लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उत्तरकाशी से महाकुंभ, प्रयागराज तक की कठिन यात्रा करेगी।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

साइकिल चालक सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से गंगा को पुनर्जीवित करने पर जागरूकता फैलाएंगे और रास्ते में वृक्षारोपण अभियान भी चलाएंगे।

गंगा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 2020 में अतुल्य गंगा की स्थापना पूर्व सैनिकों द्वारा की गई थी। भारतीय सेना को अपने उन वीर पूर्व सैनिकों पर गर्व है जो राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ भाव से योगदान दे रहे हैं।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू