मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन

241
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कलेन्डर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कलेन्डर में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कलेन्डर राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार होगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नौ आग्रहों एवं राष्ट्रीय खेलों पर आधारित कलेन्डर का भी विमोचन किया।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी  मुख्यमंत्री एस.पी.एस. रावत, अपर सचिव एस.एस. टोलिया, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च