प्रदेश के लिए पहला मेडल जीतने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

302
Voice of Uttarakhand

देहरादून – 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली ज्योति पहली खिलाड़ी बन गई है। इस उपलब्धि पर उन्हें खेल मंत्री देखा आर्या ने बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने खूब जमकर तैयारी की है और ज्योति की तरह ही दूसरे खेलों में भी टीमें पदक जीतेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योति वर्मा की उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ