ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती में संलिप्त 2 और अभियुक्त लूट की रकम एवं फर्जी डॉलर के साथ गिरफ्तार

318

▪️ *पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल*

▪️ *घटना में सम्मिलित तीनों पुलिसकर्मीयों को किया गया निलंबित, विभागीय कार्यवाही के भी दिए आदेश:*

  1. देहरादून – देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की भी बरामदगी की गई है। यह वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की सुनियोजित साजिश थी।
Also Read....  शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही - डीएम

*DGP श्री दीपम सेठ* ने इस मामले पर *जीरो टॉलरेंस नीति* अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो, *जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में *थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Also Read....  श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। – मुख्यमंत्री धामी

LEAVE A REPLY