13 जनपदों के 20 किसान कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के अध्ययन भ्रमण पर बागवानी, मत्स्य ,दुग्ध, सहकारी समितियों का करेंगे तीन दिवसीय अध्ययन

154
Voice of Uttarakhand

– सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा 20 किसानों के दल हरी झंडी दिखाकर गंतव्य को किया रवाना

देहरादून – उत्तराखंड के 13 जनपदों के 20 उत्कृष्ट किसानों के दल को अध्ययन भ्रमण पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत निबंधक सहकारिता सोनिका अध्यक्ष प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन रामकृष्ण मेहरोत्रा द्वारा सहकारी प्रबंध संस्थान राजपुर रोड देहरादून से हरी झंडी दिखाकर महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य के लिए रवाना किया

इस वर्ष चयनित 20 किसान दो राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर सहकारिता ,बागवानी मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, का गहन अध्ययन करेंगे
भ्रमण के पश्चात यह सभी किसान अपने जनपदों में गोष्टी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

*सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस दौरान सभी कृषकों को अध्ययन भ्रमण पर जाने के लिए शुभकामनाएं दी
और कृषकों से अपील की भ्रमण के पश्चात आप सभी विभिन्न गोष्ठियों के माध्यम से प्रदेश के अन्य किसान भाइयों को भी अध्ययन भ्रमण के बिंदु साझा करेंगे डॉ रावत ने बताया कि पिछले वर्ष भी सहकारिता विभाग के द्वारा गुजरात और हिमाचल राज्य भ्रमण पर कृषकों को भेजा गया था भ्रमण के पश्चात सभी कृषकों द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में अच्छा कार्य किया गया इस अध्ययन भ्रमण का सकारात्मक परिणाम देखने को मिले इस वर्ष भी सहकारिता विभाग के द्वारा कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य अध्ययन भ्रमण पर यह दल भेजा जा रहा है प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अन्य राज्यों से प्रदेश का किसान बागवानी, दुग्ध, मत्स्य, और सहकारिता के अन्य क्रियाकलापों का अध्ययन कर अपने प्रदेश के किसानों को भी गोष्टी या अन्य माध्यमों से जागरूक करें जिससे प्रदेश के किसानों की आय में और अधिक इजाफा हो सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का यही उद्देश्य है कि देश का किसान आत्मनिर्भर बने और सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा मिले इसी का परिणाम है कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है*

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

किसानों का यह दल दिल्ली तक सड़क मार्ग से और दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य पहुंचेगा दो राज्यों के भ्रमण पर 13 किसानों को कर्नाटक और 13 किसानों को महाराष्ट्र राज्य भेजा जा रहा है किसानों के साथ बेहतर समंजस्य के लिए 2-2 विभागीय अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है दोनों राज्यों के अध्ययन भ्रमण के पश्चात इनके द्वारा भ्रमण रिपोर्ट बनाई जाएगी

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

कर्नाटक राज्य मे प्रदेश के 13 किसान

बेंगलुरु मिल्क यूनियन हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी
होसाकोट तूलक फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी*
श्री वेंकटेश्वर पोल्ट्री समिति*
बेंगलुरु कोऑपरेटिव सोसाइटी का अध्ययन भ्रमण करेंगे

महाराष्ट्र राज्य

आदित्य फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट पुणे

संत तुकाराम कोऑपरेटिव सूगर फैक्ट्री का अध्ययन भ्रमण करेंगे

इस अवसर पर निबंधक सहकारिता सोनिका
प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनयन श्री नीरज बेलवाल निर्देशक आईसीएम श्री अनिल तिवारी , पूर्व जिला सहकारी बैंक टिहरी अध्यक्ष श्री सुभाष रमोला , एवं सहकारिता के अधिकारी उपस्थित रहे।