गढ़वाल जनपद के चौथान क्षेत्र में मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

187
Voice of Uttarakhand

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल –   उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के विकासखंड थलीसैंण अंतर्गत चौथान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

शनिवार को कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने भ्रमण के दौरान थलीसैंण चौथान क्षेत्र के ग्राम पंचतोड़ा, पाटो, डडोली तल्ली व सेरामाण्डे गांव के बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा उन्होंने धारकोट पहुंचकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने गणतखाल-डडोली तल्ली-सेरामाण्डे सड़क से सेरामाण्डे गाँव तक नवनिर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही डॉ. रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डडोली तल्ली में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि विकास के प्रकाश को प्रत्येक गाँव तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है जिससे ग्रामीण जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से प्राप्त हों। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही हैं, जिससे जनता को प्रत्यक्ष तौर पर त्वरित लाभ भी मिल रहा है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार