आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

338
Voice of Uttarakhand

देहरादून : आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी है, ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की। संस्थान की अटूट शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हुए, देहरादून के 5 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 5000 रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया।

यश महावर (99.90 प्रतिशताइल, AIR 1633), अकुल अग्रवाल (99.8, AIR 3250), आदित्य व्यास (99.77, AIR 3800), मौलिक शाह (99.76, AIR 3843), शोभित (99.75, AIR 4053), आयुष अवस्थी (99.21, AIR 12409), अभिमन्यु (99.12, AIR 13830), सुहानी सोनी (AIR 1929), अर्जित शर्मा (AIR 1962), और उज्जवल चौहान (AIR 12928)—ये सभी AESL की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

इन परिणामों से साबित होता है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से शानदार सफलता हासिल की जा सकती है! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज परिणाम घोषित किए, जिससे इस साल के दूसरे और अंतिम जेईई सत्र का समापन हुआ।

जेईई मेन्स भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है! कई छात्र आकांश के क्लासरूम प्रोग्राम से तैयारी करते हैं ताकि वे आईआईटी जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

छात्रों को बधाई देते हुए, डी.के. मिश्रा, चीफ अकादमिक और बिजनेस हेड, आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, ने कहा, “हम अपने छात्रों की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सही कोचिंग और संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सभी सफल छात्रों को बधाई, और हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं!”

जेईई मेन्स दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के अधिक मौके मिल सकें। जेईई एडवांस उन छात्रों के लिए प्रवेश का द्वार खोलता है जो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में जाना चाहते हैं, जबकि जेईई मेन्स के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता बनता है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

आकांश न केवल इंजीनियरिंग (JEE) बल्कि मेडिकल (NEET), NTSE, ओलंपियाड जैसे परीक्षाओं की भी बढ़िया तैयारी करवाता है! संस्थान छात्रों को उनकी पूरी क्षमता पहचानने और अपनी अकादमिक सफलता को हासिल करने के लिए बेहतरीन टेस्ट प्रिपरेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।