बाबा केदार के दर्शनों को उमड़े भक्त, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

174

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

रुद्रप्रयाग – बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।

Also Read....  री-नीट यूजी 2026 में एलेन का शानदार प्रदर्शन, आदि जैन बने उत्तराखंड के टॉपर

केदारनाथ धाम की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पांच हजार 879 पहुंच गई है। यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Also Read....  कोटद्वार में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल

 

श्री केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है। सरकार ने सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में साफ सफाई से लेकर पानी, शौचालय और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर खास फोकस किया गया है।
-पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Also Read....  नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605, 35 छात्र बने टॉप स्कोरर

LEAVE A REPLY