केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने किया साइकिल मैराथन का आयोजन

224
Voice of Uttarakhand

– मैराथन फिटनेस देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के महत्व को बताने के उद्देश्य से आयोजित की गई

देहरादून :आगामी 1 जुलाई को जीएसटी की 8वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी और इसकी मुख्य थीम “जीएसटी के 8 वर्ष : करों का सरलीकरण और नागरिकों का सशक्तीकरण” है। इस से पूर्व जागरूकता हेतु सीजीएसटी आयुक्तालय, देहरादून द्वारा फिट इंडिया कैम्पेन के समन्वय में रविवार को एक साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। यह साइकिल मैराथन फिटनेस और कार्यबल के बीच एकता की भावना और देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के महत्व को बताने के उद्देश्य से की गई।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

इस साइकिल मैराथान का शुभारंभ सुबह 6.30 बजे महाराणा प्रताप चौक से जीएसटी आयुक्तालय के प्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया और लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह साइकिल मैराथन मालदेवता रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

अपर आयुक्त श्री अरूण कुमार गुप्ता एवं श्री नितिन वापा, संयुक्त आयुक्त श्री विवेकानंद मौर्य के नेतृत्व में सभी सीजीएसटी आयुक्तालय देहरादून तथा लेखा परीक्षा कार्यालय देहरादून के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस साइकिल मैराधन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी 8 वें जीएसटी दिवस की थीम के संदेश – “जीएसटी के 8 वर्ष : करों का सरलीकरण और नागरिकों का सशक्तीकरण” को मैराथन के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाया।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

इस साइकिल मैराधन के आयोजन में लेखा परीक्षा आयुक्तालय, देहरादून, सीजीएसटी मंडल कार्यालय, देहरादून तथा हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ -साथ उनके परिजनों तथा कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा भी भाग लिया गया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया गया।