29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव

331
Voice of Uttarakhand

– खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

– वन विभाग के राज्य और केंद्रीय अधिकारियों की बैठक जल्द कराने को कहा

देहरादून –  प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी में जुटी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

ज्ञात हो कि प्रदेश में पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री की मुख्य घोषणाओं में शामिल है और इसके विधेयक को संशोधन के बाद राज्यपाल पहले ही अधिसूचित कर चुके हैं। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। लेकिन इसमें कुछ बिंदुओं पर राज्य सरकार के प्रस्ताव पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने आपत्ति जताई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपनी देखरेख में वन विभाग के राज्य और केंद्र के अधिकारियों की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करें और इन आपत्तियों को निस्तारित कराएं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पत्र में इसके अलावा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने और पदक विजेताओं को नगद इनाम धन राशि दिए जाने के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत