प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे सहकारिता मेले: डॉ धन सिंह रावत

149
Voice of Uttarakhand

– 670 समितियों के माध्यम से रोपे जाएंगे एक लाख 11हजार पौधे

देहरादून, – प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सभी जनपदों में सहकारिता मेले आयोजित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जनपदों में लगने वाले इन सात दिवसीय मेले को 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिनमें सहकारिता गोष्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही मेलों में प्रदेश के महिला सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

प्रत्येक जनपद में आयोजित इन मेलों का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। इन मेलों में स्थानीय सांसद, राज्यसभा सांसद, क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।

कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर अपर निबंधक ईरा उप्रेती गढ़वाल क्षेत्र, और कुमाऊं मंडल में संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी को सहकारिता मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक जनपद में जाकर अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे हैं विभागीय अधिकारी भी जनपदों में जाकर कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करें।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

बैठक में सभी 670 समितियों में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आगामी 10 दिसंबर तक 1 लाख 11हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया।,

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में प्रत्येक दिन एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसमें गोष्टी के माध्यम से विभागीय और केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीण किसानों को उपलब्ध हो सके केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित योजनाओं की स्थिति की भी सहकारिता मंत्री द्वारा समीक्षा की गई
वहीं हरिद्वार जनपद में कमजोर समितियों की समीक्षा करते हुए उनकी स्थिति में सुधार लाने के निर्देश भी बैठक में दिए गये।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के टर्नओवर 500 करोड़ से 1000 करोड़ तक बढ़ाने को लेकर विभागीय मंत्री ने
अधिकारियों को व्यावसायिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता श्री दिलीप जावलकर अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती, श्री आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल श्री मंगला त्रिपाठी उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल उपस्थित रहे।