सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर द्वारा की गई सहकारिता विभाग और राज्य सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक

214
Voice of Uttarakhand

– बैंक ऋण वितरण में कमी को लेकर सचिव ने जताई नाराजगी *

– परफॉर्मेंस सुधारने के अधिकारियों को दिए निर्देश ए

देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लि० हल्द्वानी के प्रशासक / सचिव सहकारिता उत्तराखण्ड शासन श्री दिलीप जावलकर द्वारा दिनॉक 30.05.2025 में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें प्रशासक / सचिव सहकारिता मुख्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। तत्पश्यात उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक  प्रदीप मेहरोत्रा द्वारा बैंक के निक्षेप, ऋण वितरण, विनियोजन, सूचना एवं प्रद्योगिकी एवं एन.पी.ए की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में सचिव सहकारिता महोदय द्वारा बैंक में निक्षेप, ऋण वितरण एवं एन.पी.ए के वर्ष दौरान लक्ष्य के सापेक्ष शत्प्रतिशत पूर्ति की जाये के निर्देश दिये गये। बैठक में बैंक स्तर से रोस्टर के अनुसार शाखाओं एवं जिला सहकारी बैंकों के निरीक्षण समयान्तर्गत पूर्ण कर निरीक्षण नोट तथा वास्तविक अनुपालन समयार्न्तगत पूर्ण किये जाये के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रशासक महोदय द्वारा भारत सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत प्रधान मंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधान मंत्री अटल पेन्शन योजना से समस्त ग्राहकों को आछादित किये जाये तथा शाखा प्रबन्धकों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत करते हुए आवंटित लक्ष्यों की शत्प्रतिश पूर्ति करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक प्रशासक / सचिव सहकारिता महोदय द्वारा शाखा स्तर पर निक्षेप पखवाड़ आयोजित करते हुए कम लागत वाले निक्षेपों पर विशेष ध्यान दिया जाय, तथा एफ.एल.सी. के अन्तर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करते समय बैंक के ऋण उत्पादों का प्रचार-प्रसार ऋण वितरण हेतु विशेष प्रयास किये जाये के निर्देश दिये गये, साथ ही बैंक की सी.डी. रेशियो वृद्धि हेतु विशेष प्रयास किये जाये।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

बैठक में प्रशासक/सचिव सहकारिता उत्तराखण्ड शासन श्री दिलीप जावलकर द्वारा यह भी निर्देशित किया गया बैंक अपनी भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर बैंक में ऋण वितरण, निक्षेप एवं एन.पी.ए की वसूली हेतु युद्ध स्तर पर कार्य कर बैंक की लाभप्रदत्ता को बढ़ाये जाने के प्रयास करें। प्रबन्ध निदेशक द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि बैंक स्तर से शाखाओं को निक्षेप, ऋण वितरण एवं एन.पी.ए वसूली के लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्यानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है से अवगत कराया गया। तत्पश्चात अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में प्रशासक / सचिव सहकारिता महोदय द्वारा एक “पेड़ माँ के नाम” योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हें अनिवार्य रूप से संरक्षित किया जाय के निर्देश दिये गये।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

सहकारी बैंक की बैठक में दिए गए निर्देश

1.सचिव महोदय द्वारा बैंक ऋण वितरण एवं जमा को लेकर नाराजगी व्यक्ति की गई सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को टारगेट दिया जाए जिससे बैंक की परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिले

2. क्षेत्रीय ऋण: रोजगार सृजन एवं पर्यटन क्षेत्रों में ऋण देने में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए।
रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पर्यटन और अन्य क्रियाकलापों के लिए ऋण वितरण में वृद्धि की जाए जिससे पलायन में कमी देखने को मिले और युवक अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा कर सकें और अन्य युवाओं को भी रोजगार दें

3 .बैंक के द्वारा ऋण वसूली की मॉनिटरिंग और तेजी लाने के निर्देश दिए गए

4. *प्रौद्योगिकी उन्नयन*: बैंक को अपने बैंकिंग सॉफ्टवेयर को उन्नत करने तथा सेवाओं को शीघ्रता से बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
5. *भर्ती एवं प्रमुख कार्यालय*: सहकारी बैंकों में प्रमुख कार्यालयों को क्रियान्वित करने तथा सक्षम कर्मियों को आकर्षित करने के लिए रिक्त पदों को विज्ञापित करने के निर्देश दिए गए

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

MPACS निरीक्षण मुख्य निर्देश

 

1. कम्प्यूटरीकरण*: कम्प्यूटरीकरण को जल्द से जल्द पूरा करें और रिकॉर्ड अपडेट करें।

2. जन औषधि केन्द्र*: संचालन को बढ़ाएँ और जन औषधि केन्द्र के लिए व्यापक प्रचार सुनिश्चित करें।

3. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष*: समारोहों को तीव्र करें, लोगों और प्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करें और इसे अधिक समावेशी बनाएँ।

4. लाभांश वितरण*: सहकारी सदस्यों को लाभांश वितरित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दें।

5. *वृक्षारोपण अभियान*: पूरे राज्य में सुरक्षित वृक्षारोपण सुनिश्चित करें, पेड़ों की उचित सुरक्षा करें और वृक्षारोपण अभियान में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक  प्रदीप मेहरोत्रा, उपनिबन्धक श हरीश खण्डुरी, जिला सहायक निबन्धक  दान सिंह नपलच्याल, जिला सहायक निबन्धक उधमसिंहनगर  सुमन कुमार, महाप्रबन्धक  सुरेश सिंह नपलच्याल, महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक उधमसिंहनगर  संदीप भाटिया एवं उपमहाप्रबन्धक दिग्गविजय,  धीर सिंह एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।