Good News उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप

153
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी के नेतृत्व में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्लब की स्मारिका उन्हें भेंट की गई।

बैठक के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ को लेकर विचार विमर्श हुआ और प्रेस क्लब अध्यक्ष ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चिकित्सा के दौरान रियायत देने की बात कही। डॉ. धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों को इलाज में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों के लिए फुल बॉडी हेल्थ चेकअप बिल्कुल निःशुल्क कराया जाएगा। डॉ. धस्माना ने इस संबंध में जल्द ही विस्तार से चर्चा कर प्रेस क्लब और हिमालयन अस्पताल के बीच सेवा शर्तें ताई करने की बात कही है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रेस क्लब प्रतिदिन 10 प्रेस क्लब सदस्यों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भेजेगा और अस्पताल में उनका निःशुल्क सभी तरह का परीक्षण किया जाएगा। डॉक्टर धस्माना ने कहा कि प्रेस क्लब अपने सदस्यों की सूची अस्पताल प्रशासन को भिजवाएगा और सूची के आधार पर ही जिस सदस्य के पास वैध प्रेस क्लब पहचान पत्र होगा उसका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

यह पहल न केवल पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि मीडिया कर्मियों के प्रति स्वामी राम संस्थान की संवेदनशीलता और सहयोग है।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

डॉ. धस्माना ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विकास धूलिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की तरफ से स्वर्गीय विकास के परिजनों की मदद के लिए जो भी कहा जाएगा उसे वह पूरा करेंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला और सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा भी उपस्थित रहे।