निबंधक सहकारिता मेहरबान सिंह बिष्ट ने संभाला पदभार, पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू करने के निर्देश

187

देहरादून –  आईएएस अधिकारी  मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को मियांवला, देहरादून स्थित निबंधक मुख्यालय में निबंधक सहकारिता के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में निबंधक श्री बिष्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का प्रमुख लक्ष्य राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना और सहकारिता विभाग के माध्यम से सभी जनपदों में अधिक से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की सहकारिता योजनाओं को भी प्रदेश में प्रभावी और पारदर्शी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

Also Read....  नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605, 35 छात्र बने टॉप स्कोरर

बिष्ट ने यह भी निर्देश दिया कि उत्तराखंड सरकार की योजनाओं को समयबद्ध और लक्ष्य-निर्धारित तरीके से सभी जनपदों में लागू किया जाए। विशेष रूप से, बैंकिंग क्षेत्र में वास्तविक किसानों को पारदर्शी तरीके से ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

Also Read....  अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।

बैठक में अपर निबंधक  आनंद शुक्ल ने बताया कि विभाग द्वारा “मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना” का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत गौ-पालकों को सब्सिडी युक्त उच्च गुणवत्ता का साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है। संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल ने बैंकिंग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी ने हॉर्टिकल्चर फेडरेशन, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन और अन्य विभागीय गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उप निबंधक श्रीमती रमिंद्री मंदरवाल ने प्रदेश में भंडारण क्षमता और वेयरहाउस से संबंधित जानकारी साझा की।

Also Read....  री-नीट यूजी 2026 में एलेन का शानदार प्रदर्शन, आदि जैन बने उत्तराखंड के टॉपर

बैठक में सहायक निबंधक (मुख्यालय)  राजेश चौहान,  मोनिका चूनेरा,  सुमन कुमार और  दिग्विजय सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY