मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश

473
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिस्पॉन्स समय को कम से कम रखते हुए प्रभावित लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  विनय रुहेला, विधायक  उमेश शर्मा काऊ एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।