भारतीय सेना ने अग्निवीर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया

245
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच भारत के विभिन्न शहरों के अलग अलग केंद्रों पर सफलता पूर्वक करवाया गया। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाये गए थे। गढ़वाल क्षेत्र के लिए यह परीक्षा देहरादून और रुड़की में आयोजित करवाई गई । देहरादून में D D कॉलेज, गढ़ी कैंट और i क्रिएट सॉल्यूशंस इन 2 केंद्रों पर यह परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमे 15000 से ज़्यादा पुरुष अभियार्थियों ने भाग लिया । इस परीक्षा में महिला सेना पुलिस के पदो की भर्ती के लिए लगभग 1200 से ज़्यादा महिला अभियार्थियों ने भी भाग लिया। इन दोनों परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा और किसी भी प्रकार की अनाधिकृत गतिविधि की रोकथाम के लिए सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अफसर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे ।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश