विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने दोषी इंस्पेक्टर पिता का शस्त्र लाईसेंस किया निलम्बित; एसएसपी को असलहा जब्त करने के हुए आदेश

140
Voice of Uttarakhand

आईटीबीपी इंस्पेक्टर बात-बात में तान देता था बेट पत्नि पर बंन्दूक; प्रशासन का सख्त एक्शन; ऑन द स्पॉट लाईसेंस निलम्बित

लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं; जिसको जिम्मेदारी का एहसास नही; उसे तमीज सीखाना प्रशासन का दायित्वः डीएम

सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र; डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित;

पिता बात-बात में तान देता है मॉ-बेटे पर बंदूक; लाइसेंस निलंबित, एसएसपी को मुकदमा दर्ज करते हुए शस्त्र थाने में जमा करवाने के निर्देश;

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

देहरादून  –  जिलाधिकारी सविन बंसल ने मॉ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को निरस्त कर दिया है। दरसल विगत जनता दिवस में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है।
जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है वहीं शस्त्र लाईसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है। विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए है। एंग्री गनमैन बात-बात में परिजनों पर बंन्दूक तान देता था, जिस पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। जिला प्रशासन का सख्त संदेश है कि लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं; नियम कायदे न माने तो सख्त कार्यवाही तय है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बन गया था शस्त्र लाईसें जिसे डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही निलम्बित करने के आदेश दिए थे। साथ ही एसएसपी को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शस्त्र थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश