एक समर्पित जननेत्री थी मुन्नी देवी शाह: महाराज

254
Voice of Uttarakhand

– कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक  मुन्नी देवी शाह के निधन पर दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक  मुन्नी देवी शाह
को एक समर्पित जननेत्री बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली श्रीमती मुन्नी देवी शाह अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

महाराज ने कहा कि श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने थराली विधानसभा क्षेत्र का कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे। स्थानीय विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन