जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा जिला देहरादून में अलग अलग स्थानों पर अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

179
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा जिला देहरादून में अलग अलग स्थानों पर अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के समस्त प्राविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अलग- अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त, शिक्षित और प्रेरित करना है, ताकि वे समाज के हर क्षेत्र चाहे शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति या सामाजिक सेवा हो, में अग्रणी भूमिका निभा सके।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

आज का यह दिन हमे यह भी याद दिलाता है कि युवा केवल अधिकारों के हकदार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के भी वाहक है। नशे से दूर रहना, समय का सदुपयोग करना, डिजिटल माध्यमों का सही इस्तेमाल करना, पर्यावरण की रक्षा करना, ये सब आज के युवाओं के लिये बेहद जरूरी है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुँगराकोटी द्वारा बताया गया कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर  जिला न्यायाधीश, देहरादून  प्रेम सिंह खिमाल  अपने आवास से लेकर जिला न्यायालय भवन अपने स्टॉफ / कर्मचारियों सहित पैदल मार्च कर पहुंचे। इसके अतिरिक्त कई न्यायिक अधिकारियों व न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा भी आज इस अवसर पर पैदल आवागमन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य कॉर्बन उत्सर्जन, वायु व ध्वनि प्रदूषण को कम करना और सस्टेनेबिलिटी व स्वस्थ जीवनशैली को बढावा देना है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

आज के इस पैदल मार्च में न्यायाधीशगणों की भागीदारी यह प्रेरणा देती है कि समाज का हर वर्ग, चाहे वह न्याय पालिका हो, प्रशासन या आम नागरिक हो, युवाओं के भविष्य के लिये मिलकर कार्य करें तथा एक न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।