जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया गहरा दुःख

227
Voice of Uttarakhand

– जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी को मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच के दिये निर्देश

– कहा, दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय, पीड़ितों को मिले न्याय

पौड़ी – पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Also Read....  वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित होगा हनोल जागरा मेला-2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

Also Read....  पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जायेगा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता से लेने और मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन