महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की

267
Voice of Uttarakhand

– एसडीएम एवं डीएफओ को बाघ को शीघ्र पकड़ने के निर्देश

– पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गई

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने भाजपा नेता राजपाल रावत और प्रभु शरण बुडाकोटी से घटना की जानकारी हासिल कर एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री  महाराज के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गई है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।