उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट लेना हुआ आसान।

145
Voice of Uttarakhand

जीआरडी कॉलेज एवं पियर्सन ने उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए वैश्विक प्लेसमेंट के लिए किया गठजोड़

सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए जीआरडी कॉलेज ने बढ़ाया अपना कदम

देहरादून –  उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड ने सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए पियर्सन के साथ गठजोड़ किया जिससे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी एवं उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट भी मिल पाएगा। जीआरडी कॉलेज ने आज राजपुर रोड स्थित अपने कैंपस में पियर्सन के साथ गठजोड़ किया एवं उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस कार्यक्रम में जीआरडी कॉलेज के तरफ से वाइस चांसलर इंद्रजीत सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, परभजीत, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पंकज चौधरी, जसमीत कालरा एवं डॉक्टर करुणाकर झा उपस्थित रहे वहीं पियर्सन की ओर से मुस्तफा रहमान रीजनल, मैनेजर इंडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Also Read....  मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं डॉक्टर पंकज चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं वर्तमान में भारतीय शिक्षा पद्धति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के लिए एवं उसमें जो – जो सुधार होने हैं उस संदर्भ में अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीआरडी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबरा ने कहा कि पियर्सन और जीआरडी कॉलेज का यह गठजोड़ उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी होगा साथ ही वैसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनके माता-पिता को भी अपने बच्चों को सस्ती और उच्च स्तर के वैश्विक शिक्षा प्राप्त करने में अब आसान होगी। जीआरडी कॉलेज का यह उद्देश्य रहा है कि वह उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय वैश्विक शिक्षा को सस्ती करें ताकि उत्तराखंड के बच्चे कम पैसे में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर अपना रोजगार कर सके एवं प्लेसमेंट भी ले सकें।

Also Read....  उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य उत्सव

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पियर्सन के रीजनल मैनेजर मुस्तफा रहमान ने कहा कि पियर्सन का उत्तराखंड में यह पहला केंद्र है जहां से उत्तराखंड के बच्चों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने पियर्सन की मदद से स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल एक्सपर्टीज के साथ-साथ ग्लोबल अस्तर पर इंडस्ट्री के मांग के हिसाब से शिक्षा पद्धति को अपनाने के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज के समय में सामान्य परिवार के बच्चे विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है, प्रोफेशनल कोर्सेज इतने महंगे हो चुके हैं कि एक समान परिवार के बच्चे के लिए यह असंभव हो चुका है। इसी गैप को भरने के लिए हम जीआरडी कॉलेज के साथ अनुबंध किए हैं ताकि उत्तराखंड के बच्चों को हम विश्व स्तरीय शिक्षा दे सके और यहां के बच्चे विदेश में भी अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सकें।

Also Read....  संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां - मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में जीआरडी कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक गण मौजूद रहे वही कार्यक्रम का संचालन जसमीत कालरा ने किया एवं डॉक्टर करुणाकर झा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।