पीएनबी नें भारतीय तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

113
Voice of Uttarakhand

देहरादून : सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय तटरक्षक बल  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक की प्रमुख योजना  ” पीएनबी रक्षक प्लस” के अंतर्गत पीएनबी भारतीय तटरक्षक बल के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को उन्नत बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर रहा है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

समझौता ज्ञापन पर पीएनबी की ओर से श्री एस. पी. सिंह, महाप्रबंधक और भारतीय तटरक्षक निदेशालय की ओर से डीआईजी नरेंद्र सिंह ने पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार राणा और बैंक तथा भारतीय तटरक्षक बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

1. व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा – ₹100 लाख

2. सावधि जीवन बीमा – सभी अधिकारियों के लिए ₹5 लाख

3. हवाई दुर्घटना बीमा – ₹150 लाख

4. स्थायी/आंशिक दिव्यांगता कवरेज – ₹100 लाख

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

5. ऑपरेशन के दौरान मृत्यु के लिए अतिरिक्त कवर – ₹10 लाख

इसके अतिरिक्त रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को कई अन्य लाभ दिए जा रहे हैं।

बैंक हमारे समुद्री योद्धाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रति समर्पित है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगा।