आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ायेगा जीआरडी कॉलेज !

138
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  प्रदेश में पिछले दिनों आई आपदा के कारण प्रेम नगर, पौंधा, सेलाकुई आदि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित कुछ कॉलेजो को अति वर्षा के कारण काफी नुकसान पहुंचा है एवं कुछ जगह पर छात्र-छात्राओं कि पढ़ाई अभी भी बाधित हो रही है ऐसे समय में देहरादून के नगरीय क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित जीआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून ने अपने कैंपस में आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क वैकल्पिक व्यवस्था की सुविधा दी है ।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

जीआरडी कॉलेज के वाईस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीआरडी कैंपस में आपदा से प्रभावित ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र के कॉलेजो के छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की गयी हैं जिसमें आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र छात्राएं अपने प्रधानाचार्य से अनुमति लेकर संस्थान में चल रही क्लासेस में बैठकर निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं तथा कैंपस में उपलब्ध लाइब्रेरी एवं लैब का उपयोग भी कर सकते हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अगस्त एवं सितंबर महीने में उत्तराखंड में अति दृष्टि एवं भूस्खलन की घटनाएं बहुत हुई है जिससे प्रदेश के कई कॉलेजों एवं विस्वविद्यालयो को भारी नुकसान हुआ है तथा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हुई है। ऐसे मुश्किल समय में कॉलेज के मैनेजमेंट ने बहुत सराहनीय निर्णय लिया है। आपदा से प्रभावित जो भी इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखना चाहते हैं वह अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति लेकर जीआरडी में तब तक पढाई कर सकते है जब तक उनके अपने कॉलेज में स्थिति सामान्य होती है !

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27