प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

160
Voice of Uttarakhand

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।

Also Read....  देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को भी दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रत्येक घर में खुशियां लेकर आए और उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।

Also Read....  हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाला समय उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का साक्षी बनेगा।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री