अदम्य , आदविक एवं वेदिका ने की राष्ट्रपति से भेंट

192
Voice of Uttarakhand

देहरादून – सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून के कक्षा 6-ई के मेधावी छात्र अदम्य बंसल , ज्ञानंदा की वैदिका एवं हिलग्रेंज के आदविक को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।
भेंट के दौरान अदम्य ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए राष्ट्रपति को स्वयं द्वारा बनाए गए सुंदर कागज़ी फूलों का गुलदस्ता , वैदिका ने खुद की बनायी हुई पेंटिंग एवं आदविक ने कार्ड भेंट किया। उनकी इस सादगी और सृजनात्मकता से राष्ट्रपति विशेष रूप से प्रभावित हुईं।
एलुमिनी एसोसिएशन एसोसिएशन ने अदम्य की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इन प्रेरणादायक पलों को तस्वीरों सहित अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया। इस मौके पर अदम्य की मां ने बताया कि “यह हमारे परिवार के लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। अदम्य के इस सम्मान पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से निरंतर शुभकामनाएं मिल रही हैं।”अदम्य की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सेंट जोसेफ स्कूल और देहरादून को गौरवान्वित किया है।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।