बदरीनाथ धाम में परिवार संग पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

110
Voice of Uttarakhand

चमोली । प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।

धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

बदरीनाथ यात्रा के दौरान मंत्री जोशी ने रावल एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की और हक-हकूक धारियों से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुझाव भी सुने। मंत्री जोशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस अवसर पर निर्मला जोशी, बद्री केदार समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, सीईओ बद्री केदार विजय थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ